जीरे खाने के फायदे, काली जीरी के लाभ
- जीरे में मौजूद पोषक तत्व और एंटीऑक्सीडेंट चयापचय को बढ़ाता हैं, जिससे पेट की चर्बी कम करने में मदद मिलती हैं।
- जीरा खाने को पचाने में मदद करता हैं, इससे पेट फूलना, गैस, आदि की समस्या दूर हो जाती हैं।
- जीरा खराब कोलेस्ट्रॉल और फैट को शरीर में बनने से रोकता हैं, जिससे हार्ट अटैक की समस्या से भी बचाव होता हैं।
- आयुर्वेद के अनुसार जीरे में बहुत अच्छे मधुमेह विरोधी गुण पाए जाते हैं, इसीलिए जीरे का सेवन नियमित मात्रा में जरूर करें।
- जीरे में निहित एंटी-ऑक्सीडेंट एवं एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण स्मरण-शक्ति में तो सुधार लाते हैं, साथ ही यह एकाग्रता के स्तर में भी सुधार लाते हैं।
- जीरा खाने से हमारी हड्डियां मजबूत होती हैं, क्योंकि इसमें कैल्शियम, पोटैशियम, मैग्नीशियम जैसे खनिज होते हैं।
- जीरा हमारे इम्यून सिस्टम को भी बढ़ता हैं, और मेटाबॉलिज्म का स्तर भी तेज होता हैं।
- दही में भूना हुआ जीरा और काला नमक मिलाकर खाने से डायरिया में फायदा होता हैं।
- जीरा आयरन का एक अच्छा स्त्रोत हैं, जिसे नियमित रूप से खाने से खून की कमी दूर होती हैं।
- एक चुटकी कच्चा जीरा खाने से एसीडिटी में तुरंत राहत मिलती हैं।
जरूर पढ़े: कैंसर के शुरुआती लक्षण हिंदी में
जीरे खाने के नुकसान
- जीरे का अधिक सेवन पाचन संबंधी समस्या, हार्टबर्न का कारण हो सकता हैं।
- जीरे अधिक खाने से यह अत्यधिक डकार का कारण भी बन सकता हैं।
- गर्भवती महिला को जीरे का अधिक सेवन नहीं करना चाहिए क्योंकि जीरे का अधिक सेवन करने से समय से पहले डिलीवरी की आंशका बढ़ जाती हैं।
- पीरियड्स के दौरान जीरे का अधिक सेवन नहीं करना चाहिए क्योंकि इससे हैवी ब्लीडिंग हो सकती हैं।
- स्तनपान कराने वाली महिलाओं को जीरा अधिक नहीं खाना चाहिए ऐसा करने से दूध कम होने लगता हैं।
इस जानकारी को अपने दोस्तों में शेयर करे।